बागी विधायकों पर कांग्रेस का एक्शन, क्रॉस वोटिंग पर निलंबन की कार्रवाई

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। कांग्रेस हाईकमान ने अपने बागी विधायकों पर एक्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने भाजपा समर्थिक निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप रे के लिए वोट डालने वाले तीनों विधायकों को निलंबित कर दिया है। इन विधायकों में सनतमुनि रेखा, रश्मी चंद्र जेना और दशरथी गोंगमोंग के अलावा कटक से विधायक सोफिया फिरदौस हैं। बता दें कि उक्त विधायकों ने सोमवार को हुए राजयसभा चुनाव में पार्टी की चेतावनी के बाद भी दिलीप रे के समर्थन में वोट डाल दिया था। उक्त विधायकों के निलंबन के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई। ओडिसा कांग्रेस ने लिखा कि कांग्रेस को धोखा देने वालों ने देश के साथ विश्वासघात किया है।ओडिशा कांग्रेस के मीडिया सेल प्रभारी अरविंद दास का कहना है कि यह निर्णय पूरी प्रक्रिया की समीक्षा के बाद लिया गया। उक्त विधायकों ने राज्य सभा चुनाव कांग्रेस के वितरीत कार्य किया। यही नहीं इन विधायकों को पार्टी की ओर से पहले ही हिदायत दे दी गई थी, बावजूद इसके इन्होंने पार्टी के साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि अब उक्त विधायकों की विधानसभा की सदस्यता ही खत्म कराई जाएगी। इसके लिए स्पीकर को जलद से जलद नोटिस दिया जाएगा। 


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास का कहना है कि इन लोगों ने जो किया है वह क्षमा योग्य नहीं है। इन लोगों से ऐसी उम्मीद नहीं थी कि ये पार्टी के विरोध में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी तय करेगी कि संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत इन लोगों को विधानसभा से बाहर कैसे किया जाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी आलाकमान इस इस कार्रवाई की सराहना करते हैं। पार्टी हाईकमान ने माना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

बता दें कि कांग्रेस विधायकों के साथ ही विपक्षी दल भाजपा के भी 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। यही वजह रही कि विपक्ष के साझा उम्मीदवार दमेन्द्र होता हार गए। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अब अपने बागियों को किसी भी हाल में बक्सने के मूड में नहीं है। कांग्रेस आगामी दिनों में बिहार और हरियाणा के बागियों के खिलाफ भी एक्शन ले सकती है। बिहार में विपक्ष के प्रत्याशी को हार मिली जबकि वह जीतने की स्थिति में था। वहीं हरियाणा में किसी तरह कांग्रेस के उम्मीदवार कंवर सिंह को जीत मिल गई।