कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ा इजाफा किया गया है। दिल्ली और मुंबई में 19 किग्रा. वजन वाले सिलेंडर में 993 रुपये का इजाफा हुआ है, जबकि पश्चिम बंगाल में 994 रुपये नई दर एक मई से लागू हो गई है। हालांकि, आम जनता को बड़ी राहत देते हुए एलपीजी 14.2 किग्रा. के सिलेंडर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।


इस बारे में इंटरनेशनल ऑयल कंपनी (आईओसी) ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल 19 किग्रा. के कमर्शियल सिलेंडरों की दर में बढ़ोतरी हुई है जो कि कुल खपत का मात्र एक फीसदी हिस्सा है। आईओसी ने कहा कि करीब 33 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गाय है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों के 80 फीसदी हिस्से के उत्पादों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बता दें कि इंडियन आॅयल की ओर से जारी की गर्इं दरों के अनुसार एक मई को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की दर 993 बढ़कर 3071.50 रुपये हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2078.50 रुपये थी। अलग-अलग राज्यों और अलग-अलग जनपदों में दरों में भिन्नता है।