जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आधुनिक सुरक्षा भवनों पर लगातार सरकार काम कर रही है। आज गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, कंट्रोल रूम, पुलिस स्टोर रूम तथा मेंटेनेंस वर्कशॉप की सुविधा से युक्त आधुनिक सुरक्षा भवनों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि समय पर भर्ती, समय पर प्रशिक्षण और समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर माहौल बना है। इसी बेहतर सुरक्षा वातावरण ने प्रदेश में सुशासन का सशक्त मॉडल स्थापित किया है।
बता दें कि शिवावतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ की पावन तपोस्थली गोरखपुर में आज भवनों का लोकर्पण किया गया। इस अवसर पर सीएम योगी ने पुलिस विभाग से जुड़े सभी कार्मिकों को बधाई दी।




