आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरित

जन प्रवाद,ब्यूरो।
नोएडा। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को स्मार्ट फोन एवं नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने उन्हें संबोधित किया। बता दें कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत 3 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में ही प्री-प्राइमरी स्कूलों का संचालन किया जाना है। इसके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में आज आंगनवाड़ी केंद्र भवन के निवीन डिजाइन का विमोचन किया गया।


सुपोषित, साक्षर और सशक्त भारत की निर्माण यात्रा को गति देने हुए सोमवार को लखनऊ में सीएम योगी ने 69,804 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दो लाख से अधिक ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस व 18,440 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।  


इस अवसर पर 450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 3,170 आंगनवाड़ी केंद्र भवन और 140 बाल विकास परियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका की भूमिका को देखते हुए आपको यह उपाधि दी है कि यशोदा मैया ने कृष्ण कन्हैया के लिए जिस भूमिका का निर्वहन किया था। वही भूमिका आज के परिप्रेक्ष्य में आपकी है। सीएम योगी ने कहा कि यह अपने आप में बहुत बड़ा सम्मान है। इस सम्मान की गरिता की रक्षा करना, उसके अनुरूप देश के भविष्य को गढ़ना, उसको तराशना, आगे बढ़ाना और उसकी नींव को मजबूत करना यह आपकी जिम्मेदारी है।


उन्होंने कहा कि यदि नवजात शिशु सुपोषित है और मां स्वस्थ है तो मानकर चलिए कि भारत का भविष्य सशक्त है। इसके लिए विगत नौ वर्षों में डबल इंजन सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं और उन प्रयासों के सारथी आप हैं।उन्होंने कहा कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारते हुए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। इस अवसर पर सीएम योगी ने नवनियुक्त सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सीएम योगी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।