जन प्रवाद, ब्यूरो।
दिल्ली। सदियों से व्यापार और संस्कृति का जीवंत केंद्र रहा चांदनी चौक अपनी बदहाली के चलते वर्षों से रो रहा है। यहां की हवेलियां भले ही इतिहास की गवाही देती हैं, लेकिन इन इमारतों में संकरी गलियां, संकरी सीढ़ियां और उन पर लटकते बिजली के तार दुर्घटना को खुलेआम दाबत देते हैं। 10 वर्षों तक अरविंद केजरीवाल की सरकार रही, इस दौरान कई बड़ी घटनाएं भी हुर्इं, लेकिन कोई इन इमारतों के जीर्णोंद्धार का किसी ने सबक नहीं लिया।

अब दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने इस समस्या को प्राथमिकता के तौर पर लिया और गुरुवार को ओवरहेड बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने की परियोजना का शुभारंभ हुआ। यह केवल तकनीकी बदलाव नहीं है, बल्कि हमारी धरोहर को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुंदर बनाने का संकल्प है।
इसी के साथ मंडोली में बीवाईपीएल के 66/11 केवी जीआईएस ग्रिड सब-स्टेशन और शिवालिक, द्वारका तथा गोयला खुर्द में बीआरपीएल की चार यूटिलिटी-स्तरीय बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

इन पहलों से लाखों परिवारों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कैबिनेट सहयोगी आशीष सूद, पार्षद सुमन गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग, सहित कई गणमान्यजन लोग मौजूद रहे।





