गुणवत्ता एवं समयावधि में पूर्ण हो कार्य, जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों का करें विकास : योगी

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सहारनपुर मंडल के लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन कार्यों एवं वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजना की समीक्षा की। इस अवसर पर सीएम योगी ने विधानसभा वार प्राप्त विकास प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सांसद एवं विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित करें।


सीएम योगी ने निर्देश दिए कि सभी कार्य योजनाओं को 15 जुलाई, 2026 तक स्वीकृति प्रदान कर धनराशि अवमुक्त की जाए और आगामी 15 अगस्त तक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं की प्रभावी मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रत्येक कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण हो सके।