सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को तत्काल समाधान के दिए निर्देश

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
लखनऊ। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु आदेश दिए। बता दें कि सीएम योगी लागतार जनता दरबार लगाकर प्रदेशवासियों की समस्याओं को सुन रहे हैं।