जन प्रवाद, ब्यूरो।
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनपद गोरखपुर में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विकास वाटिका की स्थापना, वन विभाग के तत्वावधान में वानिकी आधारित कैलेंडर का विमोचन, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पौधों का वितरण, कार्बन क्रेडिट के अंतर्गत किसानों को प्रमाण-पत्र तथा वनाच्छादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को चेक प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर ‘पवित्र त्रिवेणी’ के पौधे तथा रामगढ़ ताल रिंग रोड पर ‘मौलश्री’ का पौधा भी रोपित किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर 35 करोड़ पौधरोपण के इस हरित महायज्ञ को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया।





