जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश में देश का सबसे अच्छा एक्सप्रेस-वे, रेलवे और मेट्रो का नेटवर्क है। इंटरस्टेट कनेक्टिविटी सुदृढ़ हुई है, नए पावर प्लांट स्थापित हो रहे हैं, उद्योगों का विस्तार हो रहा है। मॉडर्न टेक्नोलॉजी को प्रभावी ढंग से अपनाकर विकास को नई दिशा दी जा रही है। यह ‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश’ है, जो बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके और बिना झुके विकास और विरासत की अपनी इस यात्रा को आगे बढ़ा रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 70 हजार से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों में प्री-प्राइमरी एवं बाल वाटिका कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। आज आंगनवाड़ी केंद्रों में लगभग 2 करोड़ बच्चे न केवल अनुपूरक पुष्टाहार प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि उन्हें अक्षर ज्ञान एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोरखपुर स्थित वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में निर्माणाधीन पवेलियन का निरीक्षण तथा खेल प्रतिभाओं से भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री योगी ने जनपद गोरखपुर में 926 करोड़ से अधिक लागत की 226 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर प्रदेश में सुपोषण मिशन के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, स्वीकृति-पत्र, आवास की चाबी एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।





