‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ में ‘नया रामपुर’, लाभाथियों को सीएम योगी ने वितरित किए चेक

जन प्रवाद, ब्यूरो।
रामपुर। सीएम योगी ने पौराणिक स्थलों व सनातन संस्कृति की पुण्यधरा जनपद रामपुर के मिलक एवं बिलासपुर विधान सभा क्षेत्रों में मंगलवार को 690 करोड़ से अधिक लागत की 102 लोक कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 


इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को चेक व प्रशस्ति पत्र दिए गए। ‘मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के लाभार्थियों को लैपटॉप, ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के लाभार्थियों को अनुदान राशि और ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के लाभार्थियों को चेक वितरित किए। साथ ही प्रदेश के विकास में विशेष योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित भी किया।