जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। लखनऊ में 12,000 करोड़ की लागत से 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाले लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना के भूमिपूजन तथा भूखंडों के पंजीकरण का सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभारंभ किया।

इस अवसर पर 2,166 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 5 बहुमंजिला अपार्टमेंट्स का शिलान्यास करने के साथ ही उन्होंने मुआवजा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से संवाद भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन जनोपयोगी परियोजनाओं के लिए लखनऊ वासियों को हार्दिक बधाई।





