जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। ‘पीएम पोषण योजना’ के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान हेतु रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर 3.54 लाख रसोइयों के लिए प्रति वर्ष 5 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान करते हुए कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण हुआ।
इस अवसर पर रसोइयों की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश सरकार के मध्य 2 लाख की दुर्घटना बीमा की सुविधा प्रदान करने हेतु अनुबंध पत्र का आदान-प्रदान भी हुआ। सीएम योगी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले रसोइयों को मिले इस उपहार के लिए हार्दिक बधाई।






