जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित ‘प्रोजेक्ट गंगा’ कार्यक्रम के शुभारंभ पर शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रोजेक्ट गंगा प्रदेश में डिजिटल उद्यमिता को नई गति प्रदान करते हुए ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
बता दें कि इस परियोजना के जरिए 20 लाख से अधिक घरों तक हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचाया जाएगा।

न्याय पंचायत स्तर पर आठ से दस हजार युवाओं को डिजिटल सेवा प्रदाता के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें महिलाओं की लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी रहेगी। इसके साथ ही परियोजना के माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से एक लाख से अधिक रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योगी सरकार के डिजिटल विजन के तहत तैयार किए गए प्रोजेक्ट गंगा परियोजना का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों को आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ते हइुए उन्हें नई तकनीक और डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाना है।





