जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। यूपी के उन्नाव में सीएम योगी ने 570 करोड़ की परियोजनाओं का लाकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए लगभग पौने तीन सौ हेक्टेयर लैंड और गंगा एक्सप्रेस-वे पर इंडस्ट्रियल क्लस्टर के लिए लगभग दो सौ एकड़ लैंड जनपद उन्नाव में तैयार की है। अब उन्नाव में तेजी से नए उद्योग स्थापित होंगे और यहां के नौजवानों को यहीं रोजगार मिलेगा।

सीएम योगी ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) का पार्ट भी हम लोगों ने उन्नाव को बनाया है। अब जो विकास लखनऊ में होगा वह विकास उन्नाव तक भी पहुंचेगा।
सीएम योगी ने कहा कि उन्नाव का व्यक्ति अब लखनऊ को बाईपास कर सीधे दिल्ली और प्रयागराज जा सकता है। उन्नाव से कानपुर की सुदृढ़ कनेक्टिविटी के समाधान के लिए गंगा नदी पर अतिरिक्त ब्रिज की मांग भी पूरी हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि आज हम सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित हैं। आस्था के सम्मान के साथ अर्थव्यवस्था को भी मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। अब देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। हमने उन्नाव को स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) का पार्ट भी बनाया है। अब जो विकास लखनऊ में होगा वह उन्नाव तक भी पहुंचेगा।





