चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, हरिद्वार में खोले गए 20 काउंटर, लगेंगे ये डॉक्युमेंट्स

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के लिए चारधान की यात्रा के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। 17 अप्रैल को हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में सुबह दो घंटों के 150 श्रद्धालुओं ने आॅफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाए। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मार्च के पहले सप्ताह से ही चल रहे हैं। जिन लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाया उनके लिए आॅफलाइन व्यवस्था की गई है। 


बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने यात्रा को सुगत, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर रखा है। यात्र के लिए क्यूआर कोड वाला पास रखना अनिवार्य है। बता दें कि ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन के लिए हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटर बनाए गए हैं। तीन शिफ्ट में यहां 24 घंटे रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, फोटो आर्डडी-पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। यात्रियों के लिए सुविधाओं में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है।