कालीन कला को वैश्विक पहचान, भदोही में कारपेट एक्सपो का शुभारंभ

जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद भदोही में 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विक्रेताओं एवं प्रमुख उद्यमियों से संवाद किया।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि हमने हुनर को इंफ्रास्ट्रक्चर से, कारीगर को कौशल से, उद्यमी को बाजार से और स्थानीय उत्पाद को वैश्विक मांग से जोड़ा है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हमने कहा था कि कालीन उद्योग के लिए प्रसिद्ध भदोही जनपद आने वाले समय में मध्यकालीन संत, समाज को जोड़ने वाले सद्गुरु रविदास जी महाराज के नाम से जाना जाएगा। भदोही का नाम संत रविदास नगर होना प्रासंगिक है।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हमने कहा था कि कालीन उद्योग के लिए प्रसिद्ध भदोही जनपद आने वाले समय में मध्यकालीन संत और समाज को जोड़ने वाले सद्गुरु रविदास जी महाराज के नाम से जाना जाएगा। रविदास जी महाराज ने कहा था कि ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसै, रैदास रहै प्रसन्न। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में 80 करोड़ से अधिक लोगों को नि:शुल्क राशन की सुविधा का लाभ मिल रहा है। ऐसे में इस जनपद का नाम संत रविदास नगर भदोही होना प्रासंगिक है। 

सीएम योगी ने कहा कि अब हमारे कारीगरों को टेक्नोलॉजी, ट्रेड और एक्सपो की सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं, कारपेट एक्सपो जैसे आयोजनों के माध्यम से डबल इंजन की सरकार उन्हें अपने उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का अवसर उपलब्ध करा रही है। अब उत्तर प्रदेश पर कोई दंगाग्रस्त होने का कलंक नहीं लगा सकता। अब इसकी पहचान पर कोई संकट खड़ा नहीं कर सकता। जो यूपी पहले देश में हर क्षेत्र में बॉटम थ्री में रहता था, आज उसकी गिनती देश के टॉप थ्री राज्यों में होती है।