जन प्रवाद, ब्यूरो।
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इन दिनों रिहायसी इलाकों में अवैध रूप से पीजी चलाने का कारोबार जोरों पर है। प्राधिकरण के नियमों को ताक पर रखकर ज्यादातर आवासीय सेक्टरों में पीजी चल रहे हैं। प्राधिकरण रिहायसी इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं कर रही है।

यही वजह है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में नित नए पीजी खुल रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के डी-73 सेक्टर-वीटा वन में कल आग लग गई। बताया जा रहा है यहां भी अवैध रूप से पीजी चल रहा था। आग लगने के बाद यहां सिलेंडर फट गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। सिलेंडर फटने के बाद आसपास भी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।






