जन प्रवाद, ब्यूरो।
ग्रेटर नोएडा। सर्वोच्च न्यायालय में दिनांक 21, 22 व 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को दीवानी न्यायालय गौतमबुद्ध नगर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश, गाजियाबाद प्रदेश सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ०. मनु कालिया मौजूद रहीं।

इस संबंध में उपस्थित पक्षकार व काश्तकार से भी अलग से वार्ता की गई तथा पक्षकारों का पक्ष भी सुना गया। अन्य पत्रावलियों में वीसी के माध्यम से भी प्राधिकरण के अधिकारी द्वारा पक्षकारों से वार्ता की गई तथा उपस्थित लाभार्थी गण/ पक्षकारान (किसान) से भी वार्ता की गयी। उनके द्वारा प्राधिकरण से रजामंदी की दशा में अपने कतिपय हितों का परित्याग करते हुए भी सुलह के लिए तत्पर होने का कथन किया गया। पक्षकारान/लाभार्थी के मध्य सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया ने व्यक्तिगत रूप से वार्ता की। बैठक में रवि कुमार सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, आरके सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण, वंदना त्रिपाठी सीईओ नोएडा प्राधिकरण एवं वत्सल श्रीवास्तव, पीठासीन अधिकारी एमएसीटी कोर्ट, सुनील कुमार प्रथम अपर जिला जज, सोमप्रभा मिश्रा द्वितीय अपर जिला जज, सौरभ द्विवेदी अपर जिला जन तृतीय व नोडल अधिकारी विशेष लोक अदालत शिवानी रावत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व तीनों प्राधिकरणों के विधि सम्भाग के वरिष्ठ अधिकारीगण के साथ सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्राप्त मामलों में चर्चा की गई।





