जन प्रवाद, ब्यूरो।
बिहार। सोमवार को बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में एमपी के दतिया में कांग्रेस, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा जीत गई है। वहीं बिहार के बांकीपुर में जनसुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर 19,419 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। 27वें राउंड की मतगणना तक प्रशांत को 59,213 वोट मिले हैं।

वहीं भाजपा के नीरज कुमार को 39,794 वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट बिहार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।
एमपी के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह जीत गए हैं। भाजपा ने यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। आशुतोष नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी नहीं जीत पाए। वहीं गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतेन्द्र भाई (सतीश) पटेल ने 30630 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है।
उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को हराया। तीनों सीटों पर 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी। प्रशांत किशोर बोले मेरे विधायक बनने से बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा, लेकिन आप अगले दो-तीन महीनों में यहां कुछ सुधार जरूर देखेंगे। बांकीपुर की जनता ने भाजपा नेतृत्व को एक स्पष्ट संदेश दिया है। कृपया बिहार के लिए एक अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री नियुक्त करें। बता दें कि बिहार की बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर का जीतना तय है ऐसे में
भाजपा ने पुस्तैनी सीट खो दी है।





