जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। होर्मुज में तनाव बढ़ने के साथ ही भारत सहित कई देशों के प्रभावित होने की संभावना प्रबल हो गई है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी दिनों में तेल की कीमतों में उछाल आ सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रेट की सूची जारी कर दी। राहत भरी बात यह रही कि तेल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 87.67 रुपए है। वहीं कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले करीब 10 रुपये पेट्रोल और डीजल महंगा है।

होर्मुज स्ट्रेट संकट का असर भारत से ज्यादा पड़ोसी देशों पर पड़ रहा है। भारत में फिर भी राहत है। भारत से ज्यादा सभी पड़ोसी देशों में तेल की कीमतें हो गई हैं। जब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मामले में कोई हल नहीं निकलता तब तक स्थिति इसी तरह की बनी रह सकती है। बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव फिर से बढ़ गया है। एक ओर जहां ईरान टैक्स वसूली कर कुछ देशों के जहाजों को निकलने दे रहा है, वहीं अमेरिका ने भी बेड़ा लगा रखा है। उसकी नजर ईरान के जहाजों पर है। इससे पहले एक जहाज को उसने अपने कब्जे में ले लिया था। सूत्रों का कहना था कि अमेरिका ने जिस जहाज को अपने कब्जे में लिया था उसमें चीन के हथियार और गोला-बारूद भरे हुए थे।





