जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा। (कपिल चावला)
अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ओंगरपुर में शनिवार सुबह खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान गांव कोकापुर निवासी जोगेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ओंगरपुर में शनिवार को खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान गांव कोकापुर निवासी जोगेंद्र के रूप में हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मुताबिक, मृतक के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
खेत में मिला व्यक्ति का शव, चेहरे-गर्दन पर चोट के निशान
14-Sep-2026





