जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को प्रभावित करने के लिए आतंकी संगठन बड़ा प्लान तैयार कर रहे हैं। एटीएस और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने चुनाव से पूर्व कई घटनाओं को अंजाम देने की तैयारियोें पर भी खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि कश्मीर से लेकर दिल्ली-एनसीआर में आतंकी संगठन सक्रिय हैं। वे लोगों को बरगला रहे हैं और स्लीपर सेल बनाने का कोशिश कर रहे हैं। सैन्य ठिकानों से लेकर अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों पर रेकी कराई जा रही है। साइबर हैकर्स की टीम भी इस कार्य में लगी हुई है।

साथ ही कुछ लोगों को ब्लैकमेल कर अपने ग्रुप में जोड़ने का काम कर रहे हैं। यूपी एटीएस, गुजरात एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के अलावा आईबी और एनआईए सहित अन्य एजेंसियों ने बीते कुछ माह के अंतराल में आतंकी मॉड्यूल का भांडाफोड़ किया है। एटीएस ने इनके कई आतंकी नेटवर्कको तोड़ने का काम किया है। सहारनपुर में कई लोगों को पकड़ने के बाद एटीएस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। हाल में ही आईबी और यूपी एटीएस ने गाजियाबाद में सैन्य ठिकानों की रेकी करने और सोलर कैमरे लगाने के मामले में 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें एनआईए भी शामिल हुई। इसमें पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और कुछ अन्य पाकिस्तानी आतंकी संगठनों ने नेटवर्क बढ़ाया है। जगह-जगह कैमरे लगाने का काम अंजान में कुछ लोगों ने कर दिया। उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं थी।





