जन प्रवाद, आगरा ब्यूरो।
ताजनगरी आगरा पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस ने आधी रात एनकाउंटर में राज चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी शोएब मंसूरी को पुलिस ने ढेर कर दिया। जबकि, उसके दो अन्य बदमाश मोहित पंडित और अरबाज खान के पैर में गोली लगी है।

पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
जानकारी के अनुसार आगरा पुलिस ने देर रात राज चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी शोएब मंसूरी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस दौरान शहर के अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पहले तो पुलिस ने बदमाशों सरेंडर करने को कहा लेकिन बदमाश भागने लगे और अपने को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शोएब मंसूरी को गोली लगी। गंभीर हालत में उसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इसे बड़ी कार्रवाई मान रही है।
दो इनामी बदमाशों के पैर में लगी गोली

वहीं 25-25 हजार के दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायलावस्था में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके पास से हथियार व कारतूस बरामद किए हैं।





