मासूम बच्ची को बनाया हवस का शिकार, टॉफी देने के बहाने ले गया था घर के अंदर

जन प्रवाद, ब्यूरो।
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम को एक छह साल की मासूम बच्ची को अधेड़ ने हवस का शिकार बनाया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। आरोपी बच्ची को टॉफी देने के बहाने बहला-फुसला कर ले गया था। परिजनों व पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मेडिकल कराकर कानूनी कार्रवाई कर रही है।


पुलिस के अनुसार एक परिवार की छह साल की मासूम शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक 50 वर्षीय राम नारायण कुशवाहा बच्ची को टॉफी देने के बहाने घर के अंदर ले गया। जब काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो परिजन परेशान हुए। वे उसकी तलाश में जुट गए। तभी पास की ही एक लड़की ने बताया कि उसे पड़ोसी राम नारायण अपने घर के अंदर ले गया है। परिजन जब उसके घर के अंदर पहुंचे तो उनके होश उड़ गड। बच्ची की हालत देख वे भड़क गए और उन्होंने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस बाबत प्रयागराज के करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह का कहना है कि बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधेड़ की करतूत से आसपास के क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।