ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इकोटेक- 3 में शुक्रवार 6 फरवरी 2026 की रात पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई.  इस दौरान पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच शूटआउट हुआ. एनकाउंटर के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया. उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.  यह मुठभेड़ जलपुरा स्थित बिजली घर के पास उस समय हुई, जब पुलिस संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी. बता दें आरोपी की पहचान संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ मौत पुत्र अशोक निवासी ग्राम तिलोटी थाना सासनी जिला हाथरस के तौर पर हुई हैं.

भागने की कोशिश में बदमाश रहा नाकाम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीसीपीआई आरके गौतम ने बताया कि शुक्रवार, 6 फरवरी की रात पुलिस टीम जलपुरा पावर स्टेशन के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध कार आती दिखी जिसे रोकने की कोशिश की गई लेकिन कार चालक नहीं रुका और गाड़ी को भगाने लगा. शक बढ़ने पर पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा किया. खुद को घिरा देखकर कार चालक ने जान से मारने के इरादे से फायरिंग कर दी. पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ   जवाबी फायरिंग की गई, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, चोरी का सामान और एक कार बरामद की है. फिलहाल पुलिस की निगरानी में बदमाश को हॉस्पिटल भेज दिया हैं.

बदमाश के पास से बरामद हुए कई हथियार
वहीं तलाशी के दौरान पुलिस ने बदमाश के पास से 01 पीली धातु की चैन, एक दीवार घड़ी, कपड़े, मेकअप किट, एक होंडा सिटी कार न0ं यूपी 16 एजे 1757 व 01 तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद किए है. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़ा गया बदमाश बहुत शातिर किस्म का है. गिरफ्तार अभियुक्त के क्रिमिल रिकॉर्ड के अनुसार उसके ऊपर 2 दर्जन से ज्यादा के केस दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस बदमाश के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं.
गिरफ्तार किए गए बदमाश के आपराधिक इतिहास इस प्रकार हैं