गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस के हाथ लगा मोबाइल फोन

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। गाजियाबाद में गत दिनों  नौ मंजिला अपार्टमेंट से कूदकर जान देने वाली तीनों बहनों के मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस के हाथ उनका मोबाइल लगा है जिसे उनके पिता ने करीब 10 दिन पहले बेच दिया था। पुलिस जांच में पता चला है कि तीनों बहनें कम से कम 20 घंटे प्रतिदिन मोबाइल पर कोरियन गेम्स खेलती थीं। इस फोन को पुलिस टीम ने एक मोबाइल की दुकान से बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस ने फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। 


बता दें कि फोन की बरामदगी से जांच में पुलिस को काफी आसानी हो जाएगी। तीनों बहनों की कोरियाई संस्कृति में गहरी रुचि हो गई थी। सायद यही वजह थी कि वह अपने परिवार से अलग महसूस करने लगी थीं। गेम्स के चलते तीनों बहनों ने स्कूल भी छोड़ दिया था। हालांकि, स्कूल छोड़ने के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं जो जांच के बाद ही सामने आएंगे। 
बता दें कि मृतक तीनों लड़कियों के पिता ने 4 फरवरी के दिन हुई घटना के कुछ दिन पहले ही इस फोन को किसी दुकानदार को बेच दिया था। साथ ही उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी डिलीट कर दिया था। एसपी शालीमार गार्डन के सहायुक्त पुलिस आयुक्त के अनुसार बच्चियों के पास दो मोबाइल थे। जिनमें से एक बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल को उनके पिता ने करीब 10 दिन पहले जब्त कर लिया था। पुलिस दूसरे मोबाइल की तलाश कर रही है। दूसरा मोबाइल मिलने के बाद पुलिस को जांच में और भी आसानी हो जाएगी।