जन प्रवाद ब्यूरो।
नोएडा। उत्तर प्रदेश में अब बदमाशी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं है। सीएम के निर्देश पर प्रदेश की पुलिस बदमाशों के लिए काल बन गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ का सीधा का फंडा है या तो प्रदेश छोड़कर चले जाओ अन्यथा ऊपर भेजने का काम पुलिस स्वत: कर देगी।
इसी क्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमजद ढेर हो गया। अमजद पर लूट, हत्या और डकैती जैसे 40 संगीन मामले दर्ज थे। फायरिंग में एसपी देहात की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही पुलिसर्मियों की बुलेटप्रूफ जॉकेट पर भी गोलियां लगीं। मुठभेड़ में एक दरोगा और सिपाही भी घायल हुआ है। मुठभेड़ कोतवाली बुढ़ाना क्षेत्र के विज्ञानी रोड के पास हुई। शातिर बदमाश के पास से कार्बाइन और पिस्टल बरामद हुई है। एनकाउंटर में मारे गए अमजद को न सिर्फयूपी पुलिस बल्कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड की पुलिस को तलाश थी।

पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर मिली। पुलिस को पता चला कि शातिर अमजद किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इस क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। बाइक सवार बदमाश जैसे ही पुलिस के पास पहुंचे उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एसपी देहात आदित्य बंसल की गाड़ी में गोली लगी। हालांकि, अधिकारी सुरक्षित रहे जबकि कुछ गोलियां पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगीं। मुठभेड़ में संदीप नामक दारोगा और असफाक नामक सिपाही घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने अमजद को ढेर कर दिया, जबकि उसका साथ भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, एक कार्बाइन और एक पिस्टल बरामद की है।





