मर्दानी-3 ने तोड़ दिया पिछला रिकॉर्ड, कमाई देख मेकर्स हुए हैरान

जन प्रवाद, ब्यूरो।
चर्चित अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी-3 दिलचस्प मोड़ पर आ गई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अपनी पिछली दोनों फिल्मों मर्दानी और मर्दानी 2 का रिकॉर्ड तोड़ा था, लेकिन पहले मंडे टेस्ट में फिल्म की रफ्तार काफी धीमी रही। ताजा आंकड़ों की बात करें तो चौथे दिन की कमाई के मामले में रानी मुखर्जी अपनी ही पिछली फिल्मों से पीछे रह गई। 


पहले दिन मर्दानी-3 ने 4 करोड़ की कमई की थी। यह मर्दानी से 3.80 करोड़ और मर्दानी-2 से 3.40 करोड़ के मुकाबले ज्यादा थी। हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में करीब 70 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार मर्दानी-3 ने केवल 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं मर्दानी-2 ने 2.85 करोड़ और मर्दानी-1 ने 2.47 करोड़ की कमाई की थी।  4 दिनों में मर्दानी 3 ने 19.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। मर्दानी-2 और मर्दानी-1 ने शुरुआती चार दिनों में क्रमश: 21 करोड़ और 16.85 करोड़ का कारोबार किया था। मतलब यहां भी मर्दानी-3, मर्दानी 2 से पीछे रह गई।