बॉक्स ऑफिस पर संघर्षरत हैं बॉर्डर 2 और मर्दानली 3

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ फिल्म आने के बाद सनी देओल की बॉर्डर 2 और रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 का लोगों में आकर्षण कम हो गया है। जिसका असर उसकी कमाई पर साफ-साफ देखने को मिल रहा है। बता दें कि बीते 25 दिनों में बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई, वहीं 18 दिनों में मर्दानी 3, मर्दानी 2 को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पीछे नहीं कर पाई।


बता दें कि सनी देयोल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद भी मजबूत स्तर पर है। देशभक्ति से ओतप्रोत दर्शकों को अभी भी सिनेमाघरों तक खींच रहा है। इस फिल्म ने 25वें दिन यानी सोमवार तक 0.60 करोड़ रुपये का शुÞरुआती कलेक्शन किया। जिसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 322.45 करोड़ तक पहुंच गया है। बात अगर बॉर्डर 2 की करें तो यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जानकारी के अनुसार इस फिल्म को 275 करोड़ के बजट में बनाया गया था और 25 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 450 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था।


वहीं बात अगर रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 की करें तो यह उम्मीद से काफी पीछे रही। यह फिल्म 18वें दिन यानी सोमवार तक 0.50 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई। फिल्म ने अब तक कुल 44.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के लिए 50 करोड़ का आंकड़ा छूना भी एक चुनौती जैसा लग रहा है। फिलहाल, इस फिल्म में दर्शकों की रुचि बहुत ही कम हो गई है।