बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी, टाइगर श्रॉफ ड्राइवर, ऑटो चालक घायल

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
मुंबई। फिल्म अभिनेताओं में अपनी धाक जमाए टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुई गोलीबारी ने एक बार फिर मुंबई की सुरक्षा पर सवानिया निशान खड़े कर दिए हैं। दाऊद के बाद बिश्नोई गैंग लगातार आर्थिक नगरी पर अपनी पकड़ बनाने के लिए इस तरह के हमलों को अंजाम दे रहा है। कुछ वर्ष पहले अंबानी के घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद एक बार फिर से नेताओं और अभिनेताओं में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस व क्राइम ब्रांच भी सख्ते में है। 


जानकारी के अनुसार रविवार को बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित रहे, लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस और वहां मौजूद एक ऑटो ड्राइवर घायल हो गया। टाइगर श्रॉफ पर जब ये हमला हुआ तो वो फुटबॉल खेलकर निकल रहे थे। टाइगर श्रॉफ के अलावा वहां कई और सितारे भी मौजूद थे। इनमें से एक नाम है बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा का भी है। करणवीर मेहरा इस घटना के प्रत्यक्ष गवाह बने। उनका कहना है कि उन्हें हर जगह खून ही खून नजर आया। 


आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हमले के वक्त अपारशक्ति खुराना, अभिमन्यु दसानी, सीजर गोंसाल्विस,अभिषेक बजाज और करणवीर मेहरा फुटबॉल ग्राउंड में ही मौजूद थे। ये घटना रविवार शाम करीब 7 बजे हुई। टाइगर श्रॉफ जब अपनी कार में बैठकर फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकले, उसी वक्त तीन हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी। उनका कहना है कि मेरी गाड़ी बिल्कुल उनकी गाड़ी के पीछे थी। जब तक हम गेट से निकले, जब तक मेरी गाड़ी वहां पहुंची, मुझे खून के धब्बे नजर आए और मुझे पता लगा कि टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी है। तो मैं बस खुश हूं कि वो (टाइगर श्रॉफ) सुरक्षित हैं, लेकिन ड्राइवर के लिए मुझ बुरा लग रहा है और आशा करता हूं कि वो जल्द ठीक हो जाएं। वहां पर बच्चे थे, बर्थ डे पार्टी मना रहे थे, सब लोग इधर-उधर भागने लगे थे।


करणवीर मेहरा ने आगे कहा कि उनकी कार थोड़ी पीछे थी, और वहां बहुत से लोग तस्वीरें ले रहे थे। तभी हमें गोलियों की आवाज सुनाई दी और लोग चिल्लाने लगे कि किसी ने गोली चलाई है, वहां कुछ लोग पटाखे फोड़कर जश्न भी मना रहे थे, हमें लगा कि उसको लेकर कुछ बात होगी।
उन्होंने कहा कि मैं टाइगर को सबसे लंबे वक्त से जानता हूं और वो सबसे अच्छे लोगों में से एक है। वो अपने काम से काम रखते हैं और दूसरों से हमेशा सम्मान के साथ पेश आते हैं। उनके साथ ऐसा होना काफी दुखद है, मैं उनके परिवार को बहुत अच्छे से जानता हूं। मेरे लिए भी ये बहुत परेशान करने वाली बात है कि टाइगर और उनके परिवार को ये चीज देखनी पड़ी।
बता दें, टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। बिश्नोई गैंग से जुड़े कथित गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू की ओर से एक पोस्ट सामने आई। इस पोस्ट में दावा किया गया था कि टाइगर श्रॉफ को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन वो नहीं माने। गैंग ने चेतावनी देते हुए लिखा कि जो भी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ काम करेगा अगला नंबर उसी का होगा।