जन प्रवाद, ब्यूरो।
बिजनौर। रामगंगा में डूबने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत हो गई। युवक अदनान गंगा में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। उसने बचने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को गंगा से बाहर निकाला। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना बढ़ापुर क्षेत्र के ग्राम कुराली के पास रामगंगा की घटना है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।






