संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
बिजनौर। करोड़ो की संपत्ति के मालिक अनिल सोती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बाग के अंदर घर में मिला है। बिजनौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अनिल सोती का अपने भतीजे गौरव से प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था। प्रॉपर्टी विवाद में उनकी अदालत में तारीख लगी थी।

पूरा मामला शहर कोतवाली के कृष्णा कॉलेज रोड का है। शव मिलने से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर कई पहलुओं पर जांच शुरू  कर दी है।