राकेश टिकैत की गिरफ्तारी से किसानों में आक्रोश

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। किसान नेता राकेश टिकैत की उड़ीसा में गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश के खुर्जा में किसानों का आक्रोश देखा गया। राकेश टिकैत सहित कई किसानों की गिरफ्तारी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन ने विरोध प्रदर्शन और तेज कर दिया। जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी रिहाई नहीं हुई तो देशभर में प्रदर्शन करेंगे। किसानों ने कोतवाली का घेराव कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। 


भाकियू नेताओं ने उड़ीसा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी लोकतंत्र के खिलाफ की गई। जिलाध्यक्ष का कहना है कि जब तक उनकी गिरफ्तारी सम्मानपूर्वक नहीं की जाती तब तक देश्शभर के थानों में किसानों का प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन को देखते हुए खुर्जा कोतवाली पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। किसानों के आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।