अमेरिका की तर्ज पर चल पड़ा नेपाल !

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नई दिल्ली। बालेन शाह को नेपाल की सत्ता संभाले अभी एक माह ही पूरा हुआ है कि जनता में भारी आक्रोश है। दरअसल, भारत से नेपाल जाने वाली सामान पर नेपाल सरकार ने करीब 15 से 30 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी के साथ ही 13 प्रतिशत वैट लगाने से सामान की कीमतें करीब डेढ़ हो रही हैं। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। महंगाई के साथ ही नेपाल के छात्र संगठनों में भी रोष है। जहां आम जनता सड़कों पर उतर आई है वहीं छात्र संगठन के चुनाव नहीं कराने के आदेश को लेकर छात्र भी सड़कों पर हैं। 


बता दें कि नेपाल में भारत से कहीं सस्ता सामान मिलता है। लेकिन, जब से बालेन शाह की सरकार बनी है, भारत से जाने वाली सामान पर 15 से 30 प्रतिशत तक कस्टम ड्यूटी के साथ ही 13 प्रतिशत वैट लगा दिया गया है। यही वजह है कि 1000 रुपये के सामान की कीमत बढ़कर सीधे 1600 तक पहुंच रहा है। इस महंगाई से आम जनता त्रस्त है। लोग सड़कों पर आकर प्रदर्शन कर रहे हैं।


बालेन शाह के इस बदलाव से ऐसी भी चर्चाएं आम हो गई हैं कि बालेन कहीं अमेरिका की तर्ज पर तो नहीं चल पड़े हैं। चूंकि, डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते है अमेरिका फर्स्ट की नीति अपना ली थी। जानकारों का ऐसा मानना है कि कहीं अमेरिका की तर्ज पर नेपाल भी तो नहीं चल पड़ा है।