जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। नासिक के स्वयंभू बाबा और ज्योतिषी अशोक खरात की लगातार परतें खुलती जा रही हैं। आशिक मिजाज बाबा की अब ऐसी करतूतें सामने आ रही हैं जिसे सुनने वाले सरमा रहे हैं। अब सरकारवाड़ा पुलिस थाने में बीते दो दिनों में दो नए रेप के मामले दर्ज किए गए हैं।
एक शिकायत में कहा गया है कि खरात बाबा ने नेवासा फाटा अहिल्यानगर के एक व्यापारी से 2.6 लाख रुपये की ठगी कर ली। वहीं दूसरा केस महिला के यौन शोषण से जुड़ा हुआ है। बाबा पर आरोप है कि अगस्त माह 2024 से दिसंबर 2024 के बीच अशोक खरात ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला ने आरोप लगाया है कि चार महीने के अंदर अशोक खरात ने चार बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायत में महिला ने बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। इसके बाद उनके पति से विवाद हो गया। वर्ष 2022 में एक रिश्तेदार ने पीड़िता को अशोक खरात से मिलवाया। उन्होंने दोनों की सलाह करवा दी और दोनों फिर से साथ-साथ रहने लगे। शिकायत के मुताबिक मार्च 2024 में खरात ने उनसे कहा कि उनकी जन्म की तारीख की वजह से शादी में दिक्कत आई थी। इसके बाद खरात लगातार सलाह देने लगा। इसके बाद अगस्त माह में दंपति खराब से मिलने गया था।खरात ने उसके पति को बाहर रहने के लिए कहा और उसकी पत्नी को अंदर लेकर गया। उसने तांबे के बर्तन में कोई नशीला पदार्थ दिया। इसके बाद खराब ने कहा कि जो कुछ कहा जा रहा है अगर उसका पालन किया जाएगा तो भविष्य संवर जाएगा। पुलिस के अनुसार उसके बाद खरात ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और यह धमकी भी दी कि अगर यह बात किसी को भी बताई तो वैवाहिक शक्तियां जीवन को तबाह कर देंगी। इसके बाद खरात ने कई बार उसे बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने डर की वजह से यह बात किसी को बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। इसके बाद जब उसकी रेप केस में गिरफ्तारी हुई तब उसने पुलिस थाने में आकर मामला दर्ज कराया।

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अब तक करीब 100 से अधिक शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। जिनमें से करीब 70 फीसदी शिकायतकर्ता महिलाएं हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को कहा कि कई पीड़ित, विशेष रूप से महिलाएं, बदनामी के डर से लिखित शिकायत देने में संकोच कर रही थीं। अधिकारियों ने पीड़िताओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक गोपनीय हेल्पलाइन शुरू की। इसके बाद खरात के खिलाफ आरोपों की झड़ी लग गई। इसमें ज्यादातर महिलाओं से संबंधित मामले हैं जबकि कई मामले लोगों से ठगी करने से संबंधित हैं। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और अधिकारियों ने सभी पीड़ितों से बिना डर के आगे आने का आग्रह किया है।





