जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। मंगलवार को खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की। मंत्रालय ने अलग-अलग क्षेत्र के 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है। वहीं, तीन कोच को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। भारत के उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने अलग-अलग श्रेणी में खिलाड़ियों, कोच और संस्थाओं को अवॉर्ड देने का फैसला किया है।
बता दें कि अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2025, आई अरुमनायगम (फुटबॉल) को दिया गया है। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को सम्मान देने और प्रेरित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने खेल के क्षेत्र में योगदान दिया है और खेल से संन्यास के बाद किसी न किसी रूप में जुड़कर उसे बढ़ावा देने में योगदान किया।

वहीं, द्रोणाचार्य अवॉर्ड 2025, परवीर सिंह को एथलेटिक्स, छोटे लाल यादव को बॉक्सिंग और नेहा नंदकुमार चव्हाण को शूटिंग के लिए दिया गया है। बता दें कि द्रोणाचार्य अवॉर्ड उन प्रशिक्षकों को दिया जाता है जो लगातार बेहतरीन और काबिलियत भरा काम करते हैं। साथ ही खिलाड़ियों को इंटरनेशनल इवेंट्स में बेहतर करने में मदद करते हैं।

अर्जुन पुस्कार से सम्मानित खिलाड़ी
अर्जुन पुरस्कार 2025 के लिए तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स), प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स), त्रिशा जॉली (बैडमिंटन), पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), नरेंद्र (बॉक्सिंग), विदित गुजराती (शतरंज), दिव्या देशमुख (शतरंज), धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग), लालरेमसियामी (हॉकी), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), पूजा (कबड्डी), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग), एकता भ्यान (पैरा एथलेटिक्स), अरविंद सिंह (रोइंग), अखिल श्योरण (शूटिंग) का नाम चुना गया है। अर्जुन पुरस्कार खेल के क्षेत्र में पिछले चार वर्षों में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल-भावना और अनुशासन की भावना दिखाने वाले एथलीटों को दिया जाता है। बता दें कि यूपी के योगी सरकार ने गोल्ड मैडल विजेता को 6 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। वहीं सिल्वर मेडल जीतने पर 4 करोड़ और ब्रांज मेडल जीतने वाले को दो करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले ही माह 500 खिलाड़ियों को वे सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं।





