तीन दिनों की हड़ताल करेंगे ऑटो चालक, दिल्ली में यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। ईंधन के बढ़ते दामों को लेकर दिल्ली में ऑटो और टैक्सी चालकों ने मोर्चा खोल दिया है। चालकों ने फेयर में वृद्धि को लेकर दिल्ली में 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान कर दियो है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली के गवर्नर तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर अपनी मांगे रखीं। यूनियनों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है। ऑटो और टैक्सी चालकों को अपना परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने किराए में बढ़ोत्तरी की मांग की। आगामी 21 से 23 मई तक उन्होंने सभी ऑटो और टैक्सी चालकों को टैक्सी नहीं चलाने की अपील की है। अगर दिल्ली में तीन दिनों तक हड़ताल हो गई तो आम जनता काफी परेशान होगी। वहीं पीएम मोदी की अपील पर भी बड़ा असर पड़ेगा। उन्होंने कमर्शियल वाहनों का प्रयोग करने की अपील की थी और निजी वाहनों को कम से कम चलाने के लिए देशवासियों से अपील की थी।