एटीएस ने शामली से उठाए छह संदिग्ध, पाकिस्तानी हैंडलर्स से तार जुड़े होने की संभावना

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। गाजियाबाद में सलीम वास्तिक पर हमले के बाद एनकाउंटर में ढेर हुए दोनों भाइयों के तार पाकिस्तान हैंडलर्स से जुड़ने की जानकारी के बाद एटीएस लगातार उस नेटवर्कको तलाशने का काम कर रही है। हाल ही में एटीएस ने लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर धमाका करने आए चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। एटीएस को पता चला है कि संदिग्ध आतंकियों के मॉड्यूल से पश्चिमी यूपी के कई युवक जुड़े हैं। इस बाबत एटीएस ने छह युवकों को हिरासत में लिया है। आशंका है कि ये सभी सोशल मीडिया के जरिये इस मॉड्यूल व पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हैं। 


बता दें कि एटीएस ने लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन पर धमाका करने आए चार संदिग्ध आतंकियों को बीते दिनों गिरफ्तार किया था। इसमें मेरठ के साकिब, अरबाब व गौतमबुद्धनगर के लोकेश व विकास शामिल थे। एटीएस इन सभी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो पश्चिमी यूपी के एक दर्जन से अधिक युवकों का संपर्क पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल से है। सोशल मीडिया के जरिये जुड़े सभी जुड़े हुए थे। पश्चिमी यूपी के शामली के छह युवकों की इसमें अहम भूमिका बताई जा रही है।