जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में कार चालक की भी मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सड़क हादसा झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मुलाकात करने वाले थे।

जानकारी के अनुसार उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार झांसी-कानपुर हाईवे पर प्रयागराज से झांसी की ओर आ रही थी। पुंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे अबान अहमद एवं सोनू खान के सिर में गंभीर चोट आई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार अहजम निवासी प्रयागराज, मोहम्मद जैद निवासी कोतवाली, उमर अहमद निवासी पूरा मुफ्ती घायल हो गए। सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। एसएसपी ने बताया कि मृतक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र अबान अहमद के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल प्रभाव से अस्पताल पहुंचाया।

मृतकों में अबान अहमद और सोनू खान के रूप में हुई है। हादसे में मोहम्मद जैद, उमर और अहजम घायल हुए हैं। इन सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि अतीक अहमद का बेटा अली अहमद झांसी जेल में करीब 10 महीने से बंद है। उमेश पाल हत्याकांड और रंगदारी मामलों में आरोपी माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को प्रयागराज की नैनी जेल से झांसी जेल में हाई सिक्योरिटी के तहत शिफ्ट किया गया था। नैनी जेल में उसकी बैरक से 1100 रुपये बरामद होने के बाद उसे झांसी भेजा गया था। जहां उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। तब से लेकर अब तक वह झांसी जेल में ही बंद है।





