आशा भोसले का निधन, 92 साल की आयु में ली अंतिम सांस

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। रविवार का दिन संगीत जगत के लिए दु:खद रहा। सैकड़ों फिल्मों में अपनी जादुई आवाज से गीतों को स्वरों से सजाने वाली 92 वर्षीय गायिका आशा भोसले का आज निधन हो गया। कार्डिएक अरेस्ट और फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण उन्हें शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह से ही उनकी हालत खराब थी।


बता दें कि जैसे ही आशा भोसले के निधन की खबर बॉलीवुड इंडस्ट्री को पता चली पूरी इंडस्ट्री में मातम छा गया। उन्होंने रिकार्ड 12 हजार से ज्यादा गाना गाए थे। उनकी जादुई आवाज के लिए उन्हें दादा साहेब फाल्के और देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पोती जनाई भोसले ने उनके निधन की जानकारी दी।


मालूम हो कि आशा भोसले स्वर कोकिला दिवंगत लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में करीब 12 हजार से अधिक गाने गाए। मीना कुमारी, मधुबाला, जीनत अमान, पद्मिनी एवं वैजयंती माला जैसी दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों को अपनी आवाज दी। उनकी मौत की खबर लगते ही बॉलीवुड के दिग्गजों का उनके यहां पहुंचना शुरू हो गया। पीएम मोदी सहित तमाम बड़े नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया।