जन प्रवाद, ब्यूरो। नोएडा। शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान वे लोग भी मौजूद रहे जिनका इसके निर्माण में बड़ा योगदान रहा। यमुना प्राधिकरण के पूर्व सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह भी उद्घाटन समारोह में मौजूद थे। उन्होंने इसके निर्माण में बड़ी भूमिका निभाई। आज अपने सामने इसका उद्घाटन होता देख वे बहुत खुद नजर आए। सुनिए, उन्होंने जन प्रवाद संवाददाता कैलाश चंद से इस बारे में क्या कहा।

बता दें कि सीएम योगी ने कल कहा था कि जब संकल्प मजबूत हो और आत्मविश्वास अटल हो तो कोई भी कार्य वंचित नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उस संकल्प को पूरा करने का परिणाम है। यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के उज्जवल भविष्य का केंद्र बनेगा। यह युवाओ के लिए रोजगार का भी सृजन करेगा। उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेस वे भविष्य में दिल्ली, हरियाणा व एनसीआर को जोड़ेगा। इससे लाखों नौजवानों के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। इसी एयरपोर्ट के पास सेमीकंडक्टर बनाने की योजना बनाई गई थी। इस प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, एमएसएमई पार्क सहित तमाम परियोजनाएं यहां संचालित होने वाली है। आगामी दिनों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। यहां निवेश के लिए सकारात्मक आवरण बन रहा है। उन्होंने कहा कि कार्गो के शुरू से यूपी अब बहुत आगे निकल गया है।





