बुलंदशहर संवाददाता। बुलंदशहर जिले के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में कैंसर से निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। स्थानीय अधिकारियों और पार्टी सूत्रों के अनुसार, शिकारपुर क्षेत्र के सुरजावली गांव के मूल निवासी शर्मा का दिल्ली के एक अस्पताल में कैंसर का इलाज हो रहा था, जहां उन्होंने बुधवार को अंतिम सांस ली। शर्मा पहली बार 2002 में खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2007 के विधानसभा चुनाव में फिर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर सीट बरकरार रखी। बाद में, वह भाजपा में शामिल हो गए और 2017 के विधानसभा चुनाव में शिकारपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए। शर्मा ने बाद में उत्तर प्रदेश सरकार में वन और पर्यावरण राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह भाजपा के टिकट पर शिकारपुर से फिर से चुने गए।
भाजपा विधायक और उप्र के पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का 63 साल की उम्र में कैंसर से निधन
02-Sep-2026





