दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार


जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे एक अज्ञात कार दिल्ली विधानसभा के अंदर गेट तोड़कर घुस गई। यही नहीं वह अंदर पांच मिनट तक घूमती रही और वहां एक गुलदस्ता रखकर वहां से फरार हो गई। वहां मौजूद गार्ड कार के पीछे-पीछे दौड़ता रहा, लेकिन उसके पकड़ने में पूरी तरह से नाकाम रहा। इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।


जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे तेज रफ्तार कार दिल्ली विधानसभा में गेट तोड़कर अंदर घुस गई। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। इससे पहले सुरक्षाकर्मी उसे रोक पाते कार चालक कार सहित वहां से भागने में कामयाब रहा। बताया जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर दो को कार ने टक्कर मारी। पुलिस ने तत्काल इस मामले में एक्शन लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी। कार आगरा से रजिस्टर्ड बताई जा रही है।
जानकारी मिली है कि कार गेट तोड़ घुसी और विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता के ऑफिस की ओर गया। वहां चालक ने एक गुलदस्ता भी रखा। दिल्ली पुलिस का कहना है कि कार की तलाश की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से गेट पर सीआरपीएफ की तैनाती कर दी है। सीसीटीवी के आधार पर कार की तलाश की जा रही है।