अपहृत बच्चा 6 घंटे में बरामद, 12 लाख रुपये की मांगी थी फिरौती

जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा, यूपी। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद से एक बड़ी खबर आई है। यहां थाना नौगवां सादात क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण कर 12 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। महज छह घंटों के अंदर पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और कुछ बदमाशों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

उत्तर प्रदेश इन दिनों अपराधियों का काल बना हुआ है। लगातार एनकाउंट में बदमाश ढेर हो रहे हैं। वहीं हॉफ एनकाउंटर तो अब आम बात हो गई है। बदमाशों में पुलिस का खौफ साफ देखा जा सकता है। बावजूद इसके कुछ अपराधी अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद से आया है। यहां एक पांच वर्षीय मासूम का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के अंदर अपहृत पांच वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि बच्चे के अपहरण और फिरौती मांगने की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की गई और पुलिस टीमों ने कड़ी मेहनत कर बच्चे को सुरक्षित बरामद किया है। साथ ही इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हमारे संवाददाता कपिल चावला ने पूरे मामले की कवरेज की। आइये जानते हैं पुलिस अधीक्षक ने इस मामले का खुलासा कैसे किया। 


बाइट : अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक अमरोहा
रिपोर्ट-कपिल चावला