जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। अमेरिका-ईरान युद्ध लगातार भयाभय होता जा रहा है। ईरान लगातार खाड़ी देशों में हमलावर है, वहीं अमेरिका ने हिंद महासागर में एक ईरानी पोत को डुबो दिया है। बताया जा रहा है कि इसमें 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इससे गुस्साए ईरान ने अमेरिका को बड़ा जख्म दे दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान के हमले में कतर में मौजूद अमेरिका की एक अहम मिसाइल चेतावनी प्रणाली को क्षति पहुंचने की खबर है। बताया जा रहा है कि इसे अमेरिका की आंख कहा जाता है।

गौरतलब है कि 1.1 अरब डॉलर कीमत वाला यह रडार सिस्टम अमेरिकी सेना के लिए काफी महत्वपूर्ण था। इस हमले से मिसाइल रक्षा तंत्र को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके नष्ट होेने से मिसाइल हमलों की जानकारी क्षमता कमजोर हो सकती है।

ऐसे हुआ खुलासा
बताया जा रहा है कि अमेरिकी सैन्य ठिकाने के नुकसान की पुष्टि सैटेलाइट तस्वीरों से भी की गई है। सैलेटेलाइट इमेज में बैलिस्टिक मिसाइल अर्ली वॉर्निंग रडार सिस्टम के आसपास आवाज और आग बुझाने की छवि दिखाई दी। बताया जाता है कि मिडिल ईष्ट में अमेरिकी सेना द्वारा संचालित सबसे बड़ा मिसाइल चेतावनी रडार था।





