अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते दुबई सहित खाड़ी देशों में फंसे लोगों की टेंशन बढ़ती जा रही है। खाड़ी देशों में फंसे लोगों की समस्याओं को जन प्रवाद लगातार दिखा रहा है। दुबई से हमारे संवाददाता कैलाश चंद दुबई, शारजाह, अबू धाबी एयरपोर्ट के हालात दिखा रहे हैं। यहां से फ्लाइट नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। वहीं रस अल खैमाह एयरपोर्ट से दिल्ली की फ्लाइट मिलने की उम्मीद जागी है। इसलिए यहां भारतीय लोगों की भीड़ देखी जा रही है।

बता दें कि अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते दुबई सहित कई खाड़ी देशों में भारतीय सहित अन्य देशों के लोग फंसे हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बंद होने के चलते लोग होटलों में कैद हैं। वहीं एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। शनिवार सुबह सूरज निकलते ही एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन हमला होने से लोगों में दहशत फैल गई। डरे सहमे लोग हर हाल में अपने वतन वापस जाना चाहते हैं। दुबई, अबू धाबी और शारजाह एयरपोर्ट बंद होने के चलते लोगों में आक्रोश है। शनिवार को लोगों को सूचना मिली कि रस अल खैमाह एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट उड़ान भरेंगी। इसके बाद लोगों का इस एयरपोर्ट पर जाने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते यहां भी लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई।






