ईरान-इजरायल युद्ध खत्म होगा अभी इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। परमाणु हमलों के साथ ही अब दोनों देश सेना उतारने की तैयारी में हैं। खबरें हैं कि अमेरिका जल्द 10 हजार सैनिकों को मिडिल ईस्ट भेज सकता है। इससे निपटने लिए ईरान ने भी 10 लाख नए फाइटर तैयार कर लिए हैं।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मिडिल ईस्ट में 10,000 अतिरिक्त जमीनी सैनिक भेजने पर विचार कर रहे हैं। इसमें कहा गया है कि पेंटागन की तरफ से यह संभावित तैनाती ट्रंप को अधिक सैन्य विकल्प देने के लिए की गई है। इसके अलावा आउटलेट की रिपोर्ट के अनुसार, इस फोर्स में संभवत: पैदल सेना और बख्तरबंद वाहन शामिल होंगे। इसके अलावा एलीट 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के 1500 से 3000 सैनिकों के कुछ दिनों के भीतर मिडिल ईस्ट पहुंचने की उम्मीद है। यह स्पष्ट नहीं है कि सैनिकों को वास्तव में कहां तैनात किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान में युवा स्वयंसेवक (वॉलंटियर्स) बड़ी संख्या में सेना भर्ती केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, क्योंकि ईरान अमेरिका के साथ संभावित जमीनी युद्ध के लिए 10 लाख से ज्यादा जमीनी लड़ाकों को तैयार कर रहा है। तेहरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने एक सैन्य स्रोत के हवाले से बताया कि इन बलों को एकत्रित कर लिया गया है और वे युद्ध के लिए तैयार हैं। यह उस समय हो रहा है जब बसीज, इस्लामिक रिवोल्यूशन गॉर्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) और सेना द्वारा चलाए जा रहे केंद्रों पर नागरिकों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। एजेंसी ने कहा कि ईरानी जमीनी लड़ाकों के बीच एक जोश की लहर पैदा हो गई है, ताकि ईरान की जमीन पर अमेरिकियों के लिए ऐतिहासिक नरक बनाया जा सके।





