चुनाव परिणामों पर अखिलेश और राहुल का सबसे बड़ा आरोप

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयेग मदद से चुनाव की चोरी की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस दावे का समर्थन किया कि पश्चिम बंगाल में 100 सीट की लूट की गई है। गांधी ने 'एक्स' पर लिखा, भाजपा द्वारा निर्वाचन आयोग के सहयोग से सम ौर बंगाल के चुनाव चोरी किए जाने के स्पष्ट मामले हैं। हम ममता जी से सहमत हैं। बंगाल में 100 से ज्यादा सीट चोरी हो गईं।  गांधी ने कहा, हमने पहले भी यह तरकीब देखी है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मध्य प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और पिछले लोकसभा चुनाव में यह देखने को मिला था। उन्होंने कहा कि चुनाव चोरी, संस्था चोरी - बौरा चारा ही क्या है!
राजनीतिक इतिहास का एक घनघोर काला दिन : अखिलेश यादव


समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय ध्यक्ष खिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों की  आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर काला दिन है। यादव ने सोमवार को कई राज्यों, विशेषकर पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के परिणामों की कड़ी आलोचना करते हुए चुनावी प्रक्रिया के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी के साथ दुर्व्यवहार केआरोपों का वीडियो साझा कर पनी प्रतिक्रिया में कहा अब क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से भी नीचे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास का ये एक घनघोर काला दिन है। आज पूरा देश आक्रोशित है और लोकतंत्र व्यथित। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ह्लचुनावी व्यवस्था के नाम पर केंद्रीय बलों का जो दुरुपयोग मतगणना में बंगाल में हुआ है, ठीक वैसा ही घपला 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में धिकांश जगह किया गया था, जिसकी साक्षात गवाह कन्नौज की विधानसभा सीट थी।ह्स पा प्रमुख ने कहा, ह्फर इसी निंदनीय मॉडल को फरुर्खाबाद के 2024 लोकसभा चुनाव में दोहराया गया था। यादव ने कहा, सब जानते हैं कि क्या हुआ सच क्या है औरर जनमत की खुली लूट कैसे हुई है। घोर, घोर, घोर निंदनीय!!! इससे पहले, यादव ने एक न्य पोस्ट में एक शेर के जरिए निशाना साधते हुए कहा, ह्लहर फरेबी फतह की एक मियाद होती है ये बात ही सच्चाई की बुनियाद होती है।