जनप्रवाद ब्यूरो, अजमेर: अजमेर के वैशाली में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां एक व्यक्ति लव अग्रवाल ने डोमिनोज ने वेज मंगवाया लेकिन वेज की जगह नॉन वेज पिज्जा डिलीवर हो गया। ग्राहक लव अग्रवाल के खाने पर पता चला तो वह भड़क गया। उसने डोमिनोज के स्टोर पर फोन किया तो एरिया मैनेजर रहमान ने माफी मांगते हुए पैसे वापस करने की बात की। ग्राहक ने ऑर्डर किया हुआ बिल और डिलीवर नॉनवेज पिज्जा दिखाया।
वेज पिज्जा ऑर्डर किया था
अजमेर के वैशाली नगर निवासी लव अग्रवाल ने CSM मॉल, पंचशील नगर स्थित डोमिनोज से वेज पिज्जा ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी के समय उन्हें नॉनवेज पिज्जा दे दिया गया। लव अग्रवाल ने बताया कि वे शाकाहारी हैं, और धार्मिक भावनाओं के कारण नॉनवेज नहीं खाते, ऐसे में यह गलती उनके लिए परेशान करने वाली रही।

एरिया मैनेजर ने फोन कर मांगी माफी
करीब 30 मिनट बाद डोमिनोज के एरिया मैनेजर रहमान ने लव अग्रवाल को फोन किया। उसने कहा, "मैं एरिया मैनेजर रहमान बोला रहा हूं। मेरे एग्जीक्यूटिव ने बताया कि आपके पास रॉन्ग पिज्जा डिलीवर हो गया। वेज की जगह नॉनवेज डिलीवर हो गया." लव अग्रवाल ने कहा कि इसे रॉन्ग नहीं बोलते हैं। कोई दूसरा फ्लेवर डिलीवर हो जाए उसे रॉन्ग बोलते हैं। आपने वेज की जगह नॉनवेज डिलीवर किया है। इसे रॉन्ग नहीं बोलते हैं. आपने क्या गलती की है आप खुद बोलिए। इसके बाद एरिया मैनेजर रहमान ने कहा कि ह्यूमन एरर है, मैं माफी चाहूंगा। आपका पैसे रिफंड करा देता हूं। ग्राहक ने कहा कि आपके रिफंड का मैं क्या करूंगा. हजार रुपये वापस करने से मेरा क्या होगा। मैं प्योर वेज और धार्मिक आदमी हूं, आपने मुझे नॉनवेज खिला दिया। आप इसे ईजी ले रहे हैं। फोन रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है.
ग्राहक ने कार्रवाई की मांग की
ग्राहक ने स्टोर पर कार्रवाई की मांग की और रिटेन में माफीनाम मांगा। इसके बाद एरिया मैनेजर ने फ्रेश पिज्जा और रिफंड भेजने की बात कही। करीब एक घंटे में डोमिनोज ने वेज पिज्जा उनके घर भेज दिया गया हालांकि, ग्राहक का कहना है कि इस तरह की गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए।





