एयरफोर्स का एएन-32 विमान क्रैश, आग लगने के बाद दो हिस्सों में बंटा विमान

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। असम में जोरहाट के रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह वायुसेना का विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। एयरफोर्स का यह विमान जब एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक से क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में विमान के दो टुकड़े हो गए। 
बता दें कि यह एएन-32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की जा रही है। 


बता दें कि भारतीय वायु सेना के पास लगभग 100 एंटोनोव एएन-32 टैक्टिकल ट्रांसपोर्ट विमानों का बेड़ा है। हालांकि, आईएएफ ने शुरू में सोवियत मूल के ऐसे 125 विमानों की खरीद की थी। लेकिन, अब एक्टिव-ड्यूटी प्लेन की संख्या लगभग 100 रह गई है। एएन-32 को गर्म मौसम और हिमालय जैसे ऊंचे इलाकों में आॅपरेशन के दौरान इसकी मजबूती के कारण इसे काफी अहम माना जाता है। इस दुर्घटना में फिलहाल पायलट के बारे में कोई सटीक खबर नहीं आई है।